नैनीताल Accident: ताकुला पुरानी चुंगी के पास हादसा, हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, 4 लोग घायल

हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) किसी काम  से कार(यूके 07 एएम 7810) से नैनीताल आ रहे थे। चालक के अनुसार, ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी घायलों को 100 मीटर गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा और गंभीर हो सकता था। बताया कि सभी कार सवार ठीक हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: प्लॉट दिलाने और मकान बनाने का झांसा देकर टीटीई से ठग लिए 47 लाख, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…