जौलीग्रांट- बड़ासी ग्रांट में हाथी ने महिला पर किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया, जहां देर रात महिला की मौत हो गई। जहां महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले से महिला की कई पसलियां टूटी थीं।

बता दें कि अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता निवासी धनियाडी बड़ासीग्रांट शाम करीब 7: 15 बजे पास में ही अपने मायके से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट की तरफ आ रही थी। तभी गली में खड़े एक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद हाथी जंगल में चला गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अंजली गुप्ता के छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने कहा कि उनकी बहन धनियाडी में रहती है।
वह शाम करीब 7: 15 बजे उनके घर से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट के लिए आ रही थी। तभी हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। अंजली गुप्ता का एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर धनियाडी में रेस्टोरेंट है। कहा कि अंजलि को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई।
और पढ़े  हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…