जम्मू- कुलगाम आतंकी हमला: राहत का एलान, मृतक मजदूरों के परिवारों को 10 लाख देगी उमर सरकार

Spread the love

म्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि  देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम में मजदूरों की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम में मजदूरों की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाने वाली यह 10 लाख रुपये की सहायता राशि जिला प्रशासन की ओर से घोषित 6 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि के अतिरिक्त होगी।

अधिकारियों के मुताबिक, कुलगाम जिले के दक्षिण कश्मीर स्थित केलम इलाके में शुक्रवार देर शाम ईंट भट्ठे पर हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक रात्रे और बोपिंदर, दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष, को निशाना बनाया गया था।

हमले में दीपक रात्रे ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि बोपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के एसकेआईएमएस सौरा रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में अभियान तेज कर दिया है और हमलावरों की तलाश जारी है।

और पढ़े  जम्मू-कश्मीर- कुलगाम में 'टारगेट किलिंग': आतंकियों की फायरिंग में 1 गैर-स्थानीय मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Spread the love
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के छात्रू में बादल फटने से मची तबाही: अचानक आया सैलाब, बह गए वाहन, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में शनिवार को बादल फटने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। अचानक आए तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने…


    Spread the love

    नाम पूछ बरसाईं गोलियां: कुलगाम आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम,कुलगाम हमले में दो मजदूरों की मौत

    Spread the love

    Spread the love दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हमले में अब दोनों…


    Spread the love