जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के छात्रू में बादल फटने से मची तबाही: अचानक आया सैलाब, बह गए वाहन, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

म्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में शनिवार को बादल फटने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। अचानक आए तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से कुछ वाहन बह गए, जबकि कई जगहों पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

बादल फटने के बाद क्षेत्र में पानी और मलबे का तेज बहाव देखने को मिला, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

घटना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए छात्रू–किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

मौसम को देखते हुए जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश
लगातार खराब मौसम और बादल फटने की घटना को देखते हुए जिला प्रशासन ने किश्तवाड़ जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयारियां जारी हैं। मौसम में सुधार और मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यातायात बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा।

और पढ़े  जम्मू: राजोरी में लश्कर के ओजीडब्ल्यू नेटवर्क का खुलासा, तीन मददगार गिरफ्तार, ऐसे कर रहे थे आतंकियों की मदद
  • Related Posts

    एनकाउंटर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर,जारी है तलाशी अभियान

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पहाड़ी इलाके मजालता में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में…

    जंस्कार जिले का कुमिक बना लद्दाख का पहला विरासत गांव, दुर्लभ बौद्ध पांडुलिपियों का खजाना है यह स्थल

    जंस्कार जिले का कुमिक गांव लद्दाख का पहला विरासत गांव (हेरिटेज विलेज) बन गया है। इस गांव की सांस्कृतिक विरासत को समझते हुए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जंस्कार महोत्सव…