देहरादून – पीएम राहत योजना: राज्य में अभी तक सड़क हादसों में घायल केवल सात लोग लाभान्वित

Spread the love

त्तराखंड में अभी तक सड़क हादसों में घायल केवल सात लोगों को पीएम राहत योजना का लाभ मिल सका है, जबकि इसी वर्ष मार्च से जून में सड़क हादसों में 406 घायल हुए हैं। इसी वर्ष फरवरी में पीएम राहत योजना शुरू हुई थी। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल होता है, तो उसका आयुष्मान जैसी योजनाओं से जुड़े नामित अस्पताल में सात दिन तक डेढ़ लाख तक का इलाज निशुल्क किया जाएगा।

अगर अस्पताल नामित नहीं है तो घायल व्यक्ति को भर्ती कराया जाता है तो वह 48 घंटे तक उसको स्टेबल कर योजना से जुड़े नामित अस्पताल में शिफ्ट करेगा। पुलिस भी सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तस्दीक करेगी। इस सबके लिए एक प्रक्रिया बनाई गई है।
वहीं, परिवहन विभाग के अनुसार उत्तराखंड में इस वर्ष मार्च से जून के बीच 514 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, इनमें 406 लोग घायल हुए, जबकि 281 लोगों की मृत्यु हुई। पर पीएम राहत योजना के तहत केवल 17 लोगों की प्रक्रिया हुई। इनमें से पुलिस ने सात घायलों के मामलों में आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया, जिससे कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई। तीन लोग घायल श्रेणी में शामिल ही नहीं हो पाए, शेष सात घायलों का ऊधम सिंह नगर, देहरादून और चमोली जिले के अस्पतालों में योजना के तहत इलाज हुआ।
जल्द ही पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पीएम राहत योजना पर भी चर्चा होगी। इस योजना के तहत अधिक से अधिक घायलों का इलाज हो सके, इसको सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। अगर कहीं पर कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा। – प्रदीप बत्रा, परिवहन मंत्री

Spread the love
और पढ़े  कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    उत्तराखंड: आज भी पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 111 मार्ग बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दूसरे दिन भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज…


    Spread the love