देहरादून: हरिद्वार बाईपास-2 के लिए एलाइनमेंट तय, राजाजी टाइगर रिजर्व से गुजरेगा, कई महीनों से था चल रहा मंथन

हरिद्वार बाईपास (फेज-2) के लिए लंबे समय से चल रही एलाइनमेंट तय करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रस्तावित एलाइनमेंट को अंतिम मंजूरी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है।

परियोजना के तहत चंडीदेवी मंदिर बैरियर से नेपाली फार्म तक नया बाईपास बनाया जाएगा। प्रस्तावित मार्ग का अधिकांश हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर गुजरेगा। यह क्षेत्र वन और वन्यजीवों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। करीब एक साल से ऐसे एलाइनमेंट को तय करने में मंथन चल रहा था, जिससे कम से कम जैव विविधता प्रभावित हो।

एक एलाइनमेंट को प्रस्तावित किया गया
इसके लिए नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथाॅरिटी की टीम ने भी निरीक्षण किया था। कई विकल्पों को लेकर एनएचएआई के साथ राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसमें भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों की भी मदद ली गई।

 

शासन स्तर पर चर्चा के बाद अब एक एलाइनमेंट को प्रस्तावित किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इससे कम प्रभाव पड़ेगा। राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक कोको रोसे ने बताया कि प्रस्तावित एलाइनमेंट का कुछ हिस्सा हरिद्वार वन प्रभाग का है, बाकी टाइगर रिजर्व का है। जैव विविधता पर प्रभाव कम से कम रहे समेत अन्य पहलू को एलाइनमेंट के दृष्टिगत देखा गया है।

 

हरिद्वार बाईपास-2 के लिए एलाइनमेंट तय हो गया, जिसे एनएचएआई ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। अब आगे मंत्रालय निर्णय लेगा।  -डॉ पंकज कुमार पांडेय, सचिव लोनिवि

और पढ़े  देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…