UP- प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट

त्तर प्रदेश में सोमवार को मानसून दोबारा सक्रिय हुआ। तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक 42 मिमी बारिश इटावा में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 28.6 मिमी और हमीरपुर में 28 मिमी वर्षा हुई।

सात जिलों में ऑरेंज, 18 में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत सात जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 61 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून ट्रफ के दोबारा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से मंगलवार से 30 जुलाई तक तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, तखीमपुर खीरी, शामली, मेरठ, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
राजधानी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिन चढ़ने के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ी और धूप-छांव का दौर चला। दोपहर तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। इसके बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। कुल 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के असर से अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और मौसम कुछ राहत भरा हो गया।

और पढ़े  एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस कारण दिन के पारे में और गिरावट आ सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से राजधानी में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…