रामनगर के मोहान स्थित ग्राम कुनखेत में रविवार सुबह घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं साथ गई अन्य महिला ने शोर मचाकर बाघ को जंगल में खदेड़ दिया। इसके बाद महिला को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।





