अल्मोड़ा- जंगल में मिला महिला का शव…रस्सी से लटकी थी लाश, मचा हड़कंप

ल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट तहसील क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम भांसी कफलानी स्थित सुंदरखाल जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर द्वाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार बीती शाम गांव के कुछ लोग जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके महिला के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल विनोद जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है। रानीखेत सीओ भावना कैंथोला ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है।

दस बारह दिन पुराना शव
पुलिस के अनुसार शव दस बारह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव उतार सुपुर्दगी में लिया गया। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सुनील जोशी ने बताया कि समीपवर्ती गांवों में संपर्क कर पता लगाया जा रहा है कि महिला कौन है और निर्जन जंगल में कैसे पहुंची। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असल कारण पता लग सकेंगे।
और पढ़े  हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…