ऋषिकेश में बनेगा कंट्रोल रूम, नीलकंठ जाने वाले वाहनों के लिए IDPL में होगी पार्किंग

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने समीक्षा बैठक की। देहरादून ग्रामीण एसपी जया बलूनी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए पैदल और वाहन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई है। कहा कि नीलकंठ जाने वाले वाहनों के लिए मुख्य पार्किंग स्थल ऋषिकेश आईडीपीएल रखा गया है।

बताया कि अगर नदी में पानी का स्तर बढ़ता है या रात के समय किसी तरह की स्थिति बनती है तो वाहनों को शाम के समय बैराज के रास्ते हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा। पुलिस की कोशिश है कि कांवड़ यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करें।

इसेक साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कांवड़ यात्रा के लिए कंट्रोल रूम ऋषिकेश में बनाया जाएगा। यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार जानकारी जुटाई जाएगी और जरूरत के अनुसार अपडेट साझा किए जाएंगे।

हरिद्वार कांवड को देखते हुए आयोग में वर्चुअल माध्यम से हो रही सुनवाई

हरिद्वार में आयोजित कावंड मेले को देखते हुए सूचना आयोग में वर्चुअल माध्यम से सुनवाई हो रही है। आयोग के सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि कांवड मेले को देखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश व देहरादून मार्ग में यातायात का अत्यधिक दबाव एवं यातायात प्रतिबंध रहने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आयोग के सचिव रजा अब्बास के मुताबिक सुनवाई से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए आयोग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो व्यवस्थित तरीके से पूरी हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करें। उन्होंने जानकारी दी कि कांवड़ यात्रा के लिए कंट्रोल रूम ऋषिकेश में बनाया जाएगा। यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार जानकारी जुटाई जाएगी और जरूरत के अनुसार अपडेट साझा किए जाएंगे।

और पढ़े  हरिद्वार - खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…