धरने ने पलट दिया खेल…पांच करोड़ के कम्युनिटी हॉल का लेआउट न बनने पर भड़के विधायक, अधिकारी दौड़े, धरना समाप्त

करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का लेआउट तैयार नहीं होने और निर्माण कार्य शुरू न किए जाने के विरोध में विधायक तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार को मंडी परिषद मुख्यालय में धरना दिया। विधायक के धरने के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्काल निर्माण स्थल का लेआउट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कराई, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

विधायक बेहड़ ने कहा कि आठ जुलाई को कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन किया गया था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। कई बार मंडी परिषद के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से संपर्क करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप था कि निर्माण स्थल का लेआउट तक तैयार नहीं कराया गया, जिससे पूरी परियोजना रुकी रही।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को विकास कार्य शुरू कराने के लिए धरने पर बैठना पड़े, यह विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही क्षेत्र में निर्माणाधीन अस्पताल के कार्यों की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताते हुए मॉनिटरिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग की। धरने के दौरान मंडी परिषद के अधिकारियों ने निर्माण कार्य में अब किसी प्रकार की देरी नहीं होने का भरोसा दिया। इसके बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया और कहा कि कम्युनिटी हॉल का निर्माण शीघ्र शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बहुप्रतीक्षित सुविधा मिल सकेगी।
और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…