PM Modi-: PM मोदी के इंस्टा वीडियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, युवाओं से नए संदेश में क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार रात 24 घंटे के भीतर दूसरी बार इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की। इससे पहले पेपर लीक रोकने के उपायों पर उनकी आधी रात को अपलोड की गई रील को 30.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। इसने इंस्टाग्राम पर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

यह रील तेजी से वायरल हुई। इसकी वजह से प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम खाते पर एक ही रात में करीब 10 लाख नए लोग जुड़ गए।

कैसे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड?
इस रील ने 30 करोड़ बार देखे जाने का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड आईशोस्पीड की उस रील के नाम था, जिसमें फीफा विश्व कप के दौरान उनकी दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध संगीत समूह ‘बीटीएस’ के सदस्यों से मुलाकात दिखाई गई थी।

पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की ओर से मिले जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, धन्यवाद, मित्रों। कल रात मुझे आपसे मिलने का मौका मिला। वीडियो पर मिले आपके अच्छे जवाब और सकारात्मक सुझावों के लिए आपका धन्यवाद। उन्होंने कहा, सभी का धन्यवाद। आपका स्नेह मुझे आगे भी प्रेरित करता रहेगा और हमारे बीच का रिश्ता और मजबूत होगा।
युवाओं से जुड़ने का प्रयास कर रहे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ऐसे समय युवाओं से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जब परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन उनके 12 साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक माना जा रहा है।

पिछली रील को कितनी बार देखा गया?
प्रधानमंत्री मोदी की पिछली रात साझा की गई रील को 1.6 करोड़ से ज्यादा लाइक और 15 लाख से ज्यादा टिप्पणियां भी मिल चुकी हैं।

और पढ़े  दिल्ली: राजधानी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
  • Related Posts

    सीईसी के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग अभियान टला,मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन की थी ये तैयारी

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन का प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ होगा। खरगे के आवास पर होने वाले इस आयोजन में एसआईआर , वोट चोरी और मतदाता…

    भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मची तबाही: अब भारत में बढ़ी चिंता, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ की चेतावनी जारी

    उत्तर-पश्चिमी भूटान के गासा जिले में शिंताफू झील में ‘ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड’ (ग्लेशियर झील के फटने से आई बाढ़) की घटना सामने आई है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल और…