Naukri 2026: UP में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी, TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

त्तरप्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2026 में भर्तियां करने जा रहे हैं। दिसंबर तक लगभग 62 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। चुनावी वर्ष में दोनों आयोगों का लक्ष्य अप्रैल-दिसंबर 2026 के बीच एक लाख पदों पर भर्ती पूरी करना है। शिक्षा चयन आयोग ने एडेड महाविद्यालयों में 111 प्राचार्य पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों का विज्ञापन जुलाई के अंतिम सप्ताह में आने की तैयारी है। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के 2643 पदों का अधियाचन अपलोड हो चुका है।

टीजीटी, पीजीटी और संलग्न प्राइमरी के 21252 पदों का अधियाचन भी अपलोड है। आयोग ने हाल ही में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती पूर्ण की है। लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता के 1518 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की है। राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य के 1253 और एलटी ग्रेड के 7466 सहायक अध्यापक पदों पर चयन हुआ है। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेजों के 8905 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है।
विभिन्न विभागों में भर्तियां

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी के अनुसार, नगर क्षेत्र में 11 हजार शिक्षकों की भर्ती का अधियाचन आयोग को ऑफलाइन भेजा गया है। बेसिक शिक्षा के एडेड स्कूलों में वर्ष 2021 की भर्ती में 65 प्रधानाध्यापक और करीब 450 सहायक अध्यापक नियुक्त हुए हैं। एडी माध्यमिक कामता राम पाल ने बताया कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के लिए 131 कनिष्ठ लिपिक और 25 आशुलिपिक की भर्ती अंतिम चरण में है।

और पढ़े  बड़ी वारदात: बीच रोड पर काटा युवती का गला, हालत गंभीर, एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने की वारदात

आगामी भर्ती योजनाएं

61999 पदों के अतिरिक्त, बेसिक शिक्षा परिषद ग्रामीण अंचल में करीब 35 हजार शिक्षकों का अधियाचन भेजने की तैयारी में है। दो हजार अनुदेशक पदों पर भी भर्ती होगी। अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में करीब 150 और माध्यमिक अल्पसंख्यक विद्यालयों में 300 पदों के लिए अधियाचन सितंबर-अक्तूबर तक भेजा जा सकता है।

  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…