हल्द्वानी शहर निवासी एक युवती सोमवार को कोतवाली पहुंची। उसने अल्मोड़ा के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। वह युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान कोतवाली में घंटों तक गहमागहमी बनी रही।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया गया। काफी देर तक युवक के परिजन कोतवाली में युवती का मानमनोव्वल करते रहे लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी रही। उसका कहना था कि युवक शादी नहीं करेगा तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। युवती ने खुद को दो माह की गर्भवती बताया है। देर शाम युवक और युवती के बीच समझौता हो गया।
कोतवाली में रोने लगी बहन
कोतवाली परिसर में युवक को हिरासत में लेने के बाद उसकी बहन रोने लगी। वह कभी भाई को तो कभी युवती को कोसती नजर आई। साथ में मौजूद परिजन उसे बार-बार शांत कराते रहे।
युवती की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई। दोनों बालिग हैं। कोतवाली में समझौता होने के बाद युवती ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। – अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी






