देहरादून: परीक्षाओं में धांधली से आहत युवाओं का सड़कों पर दिखा आक्रोश, बोले-इस्तीफा दें केंद्रीय शिक्षा मंत्री

प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्र-युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अग्रगामी छात्र-नौजवान सभा के बैनर तले युवाओं ने नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर सरकार और सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

 

कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया। आरोप लगाया गया कि इस मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता सामने आई है और बड़े पैमाने पर पैसों के लेन-देन के जरिए परीक्षा की शुचिता को प्रभावित किया गया।

 

युवाओं ने दावा किया कि पिछले वर्षों में भी कई प्रतियोगी परीक्षाएं पेपर लीक की भेंट चढ़ चुकी हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और धांधली के चलते परीक्षाओं का सिस्टम अविश्वसनीय होता जा रहा है और इसका खामियाजा मेहनत करने वाले छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

ये रखी प्रमुख मांगें
छात्र-युवाओं ने अपनी मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, एनटीए को समाप्त कर पुरानी परीक्षा व्यवस्था बहाल करने, पेपर लीक से प्रभावित अभ्यर्थियों को आर्थिक मुआवजा देने, दोषी कंपनियों से हर्जाना वसूलने और व्यावसायिक परीक्षाओं का केंद्रीकरण खत्म करने की मांग की है। प्रदर्शनकारी युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

और पढ़े  कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…