उत्तराखंड Weather: बारिश से मलारी हाईवे बंद, देवाल-खेता और घेस सड़कें बंद होने से फंसे 50 से अधिक वाहन

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सीमांत नीति घाटी को जोड़ने वाला मलारी हाईवे तमक और गाड़ी ब्रिज के पास बंद हो गया है। सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। बीआरओ की टीमें मौके पर पहुंचकर हाईवे को खोलने के काम में जुटी हैं।

वहीं देवाल में मूसलाधार बारिश के चलते देवाल-खेता-मानमती और कुनारबैंड-घेस-हिमनी मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। वहीं ल्वाणी के पास मलबा आने से देवाल-लोहाजंग-वाण स्टेट हाईवे मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक बंद रहा, जिसे बाद में यातायात के लिए खोल दिया गया।
देवाल-खेता सड़क सुयालकोट में बंद होने से करीब 10 हजार की आबादी का संपर्क प्रभावित हो गया है। लगातार भूस्खलन के कारण मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है और दोनों मार्गों पर 50 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने दोनों सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात की हैं, लेकिन लगातार पत्थर और मलबा गिरने से राहत कार्य प्रभावित हो रहा है।
और पढ़े  चमोली: नंदासेण एरोली में भालू की आतंक, गौशाला की छत तोड़कर दो बैलों पर किया हमला, एक को मार डाला
  • Related Posts

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…