उत्तरकाशी: पुलिस पर बदसलूकी का आरोप, नदी में बहने से बाल-बाल बचा चालक, गुस्साए लोगों का धरना प्रदर्शन

टवाड़ी टेक्सी स्टैंड के पदाधिकारियों सहित टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों ने हर्षिल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चालकों का आरोप है कि बीती रविवार को चालक अरविंद चौहान स्टैंड से गंगोत्री की सवाऱी लेकर जा रहा था।

चौहान का आरोप है कि हर्षिल में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उस दौरान वह जैसे ही सौ मीटर आगे बढ़ा तो हर्षिल पुलिस के एसआई सुनील तोमर और उसके साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने वाहन रोक कर मारपीट शुरु कर दी और पुलिस वाहन में थाने ले जाने लगे और पुलिस ने वाहन से कूदने के लिए उकसाया।
इस पर चालक कूद गया। वह नदी में बहने से बाल-बाल बचा। पुलिस और पीआरडी के जवानों ने उसे बाहर निकालकर हर्षिल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर अन्य चालक धर्मेंद्र राणा उससे मिलने गया। तो पुलिस ने उससे भी बदसलूकी कर मोबाइल से वीडियो हटवाया। उसके बाद पुलिस ने ही घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया।
टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में एसपी कमलेश उपाध्याय से मुलाक़ात कर हर्षिल में चालक के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो स्टैंड से वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर हर्षिल थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए हैं।
और पढ़े  मसूरी: पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव, क्षतिग्रस्त हिस्से के पास खड़ी मिली कार
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…