राजस्थान के करौली में दर्दनाक हादसा: बीमारी से परेशान परिवार के सभी लोगों पीया जहर, तीन की मौत

Spread the love

रौली जिले के सपोटरा उपखंड के बालौती गांव की बैरवा बस्ती में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में रामदयाल बैरवा (45), उनकी पत्नी राजबाई (41) और पुत्र लक्ष्मीनारायण (25) की मौत हो गई, जबकि विजयराज (27) का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार, परिवार लंबे समय से बीमारी और उससे जुड़ी परेशानियों से जूझ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। विषाक्त पदार्थ के सेवन के कारणों की भी जांच की जा रही है।

 

देर रात पहुंचेगा शव
डीएसपी मीना मीणा ने बताया कि राजबाई बैरवा और लक्ष्मीनारायण बैरवा के शवों का पोस्टमार्टम उप जिला अस्पताल सपोटरा में कराया जा रहा है। रामदयाल बैरवा की जयपुर में मौत होने के कारण उनका शव देर रात तक बालोती गांव पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रामदयाल बैरवा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

 

जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी ने जानकारी दी कि उसके दोनों बेटे मानसिक रूप से विमंदित थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भारी भीड़ के कारण एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love

    सिक्किम सुरंग हादसे में अब तक 8 श्रमिकों की मौत,NHPC के निर्माणाधीन सुरंग में कितने फंसे?

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love