मोमोज खाने रुका था विशाल, ईंट-पत्थरों से कूंचकर मारा, 6 थानों की फोर्स तैनात, पांच गिरफ्तार

Spread the love

कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार शाम बनियापुरवा पुलिस बूथ के सामने भोपालपुरवा निवासी विशाल निषाद (25) की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। वह ठेले पर फिंगर और मोमोज खाने के लिए रुका था। इस दौरान उस पर चार सगे भाइयों समेत छह आरोपियों ने डंडे और रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर भाई और दोस्तों से मारपीट कर पथराव किया।


घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है। डीसीपी सेंट्रल ने छह थानों के फोर्स के साथ रूट मार्च किया। पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। भोपालपुरवा निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे छोटा भाई विशाल बिठूर से सिलिंडर लेकर लौट रहा था। भाई पुनीत और पड़ोसी राहुल उसके साथ थे।

डंडे और रॉड से जमकर पीटा
दोनों को सिलिंडर लेकर घर भेजने के बाद विशाल बनियापुरवा पुलिस बूथ के ठीक सामने ठेले पर फिंगर और मोमोज खाने को रुका था। अमित का आरोप है कि इस दौरान बनियापुरवा के विष्णु, गोविंद, विशाल उसका भाई आकाश और सनी अपने भाई रवि संग आ पहुंचे। आरोप है कि उससे गालीगलौज करते हुए धक्कामुक्की की। विरोध पर उसे गिराकर नजदीक पड़े डंडे, रॉड से जमकर पीटा।

 

ईंट-पत्थर से चेहरे और शरीर पर कई वार
आरोपियों ने ईंट-पत्थर उठाकर उसके चेहरे और शरीर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बचाने पहुंचे पुनीत, राहुल, करन को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। वह भागने लगे तो उन लोगों ने पथराव किया। पत्थर लगने से तीनों लहूलुहान हो गए। इस बीच ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी भाग निकले।

और पढ़े  अयोध्या- अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

 

 

छींटाकशी के विवाद में की गई है हत्या
अतिसंवेदनशील गांव में हुई हत्या की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी डॉ.अर्चना सिंह, एसीपी स्वरूपनगर ज्योश्री, नवाबगंज, फजलगंज, काकादेव, कोहना, स्वरूपनगर, नजीराबाद का फोर्स मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि छींटाकशी के विवाद में युवक की हत्या की गई है।

 

 

बड़े भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पांच आरोपी पकड़े गए हैं। अन्य की तलाश में पांच टीमें और क्राइम ब्रांच लगी है। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विशाल निषाद के परिवार में किसान पिता सुरेश, मां रानी, भाई अमित और पुनीत हैं। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

 

 

बनियापुरवा गांव बना छावनी
बनियापुरवा नवाबगंज थानाक्षेत्र का अतिसंवेदनशील गांव है। यहां तीन माह में दूसरी बार सोमवार शाम गांव छावनी बन गया। भोपालपुरवा के विशाल निषाद की हत्या के बाद चारों ओर पुलिस ही नजर आई। इससे पहले 26 अप्रैल को नौटंकी में विवाद के बाद पुलिस पर लोगों ने पथराव और मारपीट कर वर्दी फाड़ दी थी।
चारों ओर नजर आई थी पुलिस
पीएसी सिपाही अमर सिंह को खींच कर खेत में ले जाने के बाद कुल्हाड़ी और ईंट से वारकर मरणासन्न कर दिया था। बनियापुरवा गांव में देर रात तक तनाव का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर रात भर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जांच करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा
वहीं हत्याकांड के बाद बनियापुरवा, भोपालपुरवा, गिल्लीपुरवा, चंदीपुरवा, दुर्गापुरवा, मक्कापुरवा, लक्ष्मनपुरवा के सैकड़ों घरों में घुप अंधेरा छाया रहा। पुलिसकर्मियों को जांच करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूत्रों, के अनुसार हत्या के करीब एक घंटे पहले किसी विवाद को लेकर विशाल ने अपने साथियों संग मिलकर हत्यारोपियों में से किसी एक को पीट दिया था।
साथियों संग मिलकर पीटा, आरोपी खोज रहे थे
इसके बाद हत्यारोपी साथी को पीटने वालों को खोज रहे थे। इस बीच विशाल उन्हें दिख गaया जिसे पीटकर मार डाला। वहीं, नवाबगंज पुलिस के अनुसार बनियापुरवा और उससे जुड़े गांव कटरी क्षेत्र में आए दिन बवाल होता है। इसी के चलते बैराज-बिठूर हाईवे पर जागेश्वर पुलिस बूथ का निर्माण कराया गया था।
दस साल पहले विशाल से भाई का हुआ था विवाद
विशाल के बड़े भाई अमित निषाद ने पुलिस को बताया कि करीब 10 वर्ष पहले विशाल उर्फ विसल्ली से उनके भाई का विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और दोनों साथ उठने-बैठने लगे थे। अमित का आरोप है कि घटना वाले दिन नशे की हालत में किसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद विशाल उर्फ विसल्ली ने अपने साथियों के साथ बिठूर से लौटे भाई पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता का सांप से डसवाकर कत्ल: किसने दिलाया जहरीला कॉमन करैत? डिलीट चैट में दफन पत्नी और प्रेमी का सच

    Spread the love

    Spread the loveमेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में हुई स्कूल संचालक व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अतुल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।…


    Spread the love

    नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में नकली दवाओं का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो एक मंडी से दूसरी मंडी और वहां से छोटे शहरों व मेडिकल स्टोर तक दवाओं की आपूर्ति कर…


    Spread the love