मसूरी- बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी पहुंचीं मसूरी

बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने पहाड़ों की रानी मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर सराहना की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देहरादून से मसूरी की यात्रा उनके लिए बेहद यादगार रही। ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वह बादलों के ऊपर तैरते हुए मसूरी पहुंच रही हों।

उन्होंने कहा कि अपने जीवन में इससे पहले इतनी खूबसूरत यात्रा कभी नहीं की। संगीता बिजलानी ने बताया कि वह पहली बार मसूरी आई हैं और यहां की वादियां, हरियाली और शांत वातावरण ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी वास्तव में बहुत सुंदर जगह है और यहां आकर उन्हें बेहद खुशी हुई।

फिल्मों में वापसी के सवाल पर संगीता ने मुस्कुराते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ सरप्राइज और कुछ रहस्य बने रहने चाहिए। अगर सब कुछ पहले से ही पता चल जाए तो जिंदगी बोरिंग हो जाती है।
उन्होंने मसूरी के माल रोड की भी तारीफ करते हुए कहा कि यह बेहद खूबसूरत स्थान है। स्थानीय बेकरी के उत्पादों का स्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि यहां के उत्पादों का स्वाद बहुत शानदार है। अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए संगीता बिजलानी ने कहा कि उन्हें हमेशा इसी तरह प्यार और स्नेह मिलता रहे। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की कि मसूरी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें व इसकी प्राकृतिक खूबसूरती को संरक्षित करने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
और पढ़े  मसूरी में प्रशासन और एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अपर माल रोड पर चला बुलडोजर, चार अवैध दुकानों को किया ध्वस्त
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…