गुयाना में बड़ा समुद्री हादसा: 133 लोगों से भरा सरकारी जहाज पलटा..

Spread the love

क्षिण अमेरिकी देश गुयाना के अटलांटिक तट पर रविवार को बड़ा समुद्री हादसा हो गया। 133 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा सरकारी जहाज एमवी बरीमा समुद्र में पलट गया। अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि कई यात्री अब भी लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

आधी रात को आया संकट
एमवी बरीमा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे राजधानी जॉर्जटाउन से पोर्ट कैतुमा के लिए रवाना हुआ था। यह जहाज वेनेजुएला सीमा के पास रहने वाले स्वदेशी समुदायों के लिए नियमित सेवा देता है। रात करीब 11 बजे जहाज से आपातकालीन संदेश मिला। इसके बाद सरकारी एजेंसियों और निजी नावों को तुरंत मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, हादसा पोमेरून नदी के पास उत्तरी अटलांटिक तट पर हुआ, जहां तेज लहरों के बीच जहाज पलट गया।
युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स खुद राहत और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। अब तक 67 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें 41 पुरुष, 11 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए करीब 1,000 वर्ग मील के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर, विमान, सरकारी नौकाएं और मछली पकड़ने वाली नावें लगातार खोज अभियान चला रही हैं।
मुख्य बातें

  • 133 लोगों को लेकर जा रहा सरकारी जहाज समुद्र में पलटा।
  • अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
  • 15 बच्चे भी बचाए गए लोगों में शामिल।
  • 1,000 वर्ग मील के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी।
  • हेलीकॉप्टर, विमान और नौकाओं की मदद से तलाश।
  • शुरुआती जांच में तेज ज्वार-भाटा और ऊंची लहरों को हादसे की वजह माना गया।
और पढ़े  कुत्ते के काटने के बाद बदला युवक का व्यवहार, लोगों पर झपटा, पड़ोसियों ने हाथ-पैर बांध पहुंचाया अस्पताल

 

 

सुरक्षा इंतजाम थे, फिर कैसे पलटा जहाज?
शुरुआत में हादसे की वजह ओवरलोडिंग मानी जा रही थी, लेकिन सार्वजनिक कार्य मंत्री जुआन एडघिल ने इस संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जहाज पर 250 लाइफ जैकेट, दो कठोर लाइफ राफ्ट और छह इन्फ्लेटेबल लाइफ राफ्ट मौजूद थे। बचाए गए यात्रियों के अनुसार, समुद्र में तेज ज्वार-भाटा और ऊंची लहरों के कारण जहाज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाना है।


Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love

    सिक्किम सुरंग हादसे में अब तक 8 श्रमिकों की मौत,NHPC के निर्माणाधीन सुरंग में कितने फंसे?

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love