बदरीनाथ में चढ़ावा हेराफेरी: अब ‘कुबेर का खजाना’ खंगालेगी पुलिस, BKTC से मांगा 3 वर्षों के दान का रिकॉर्ड

Spread the love

दरीनाथ धाम में थाली भेंट की गणना में वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद अब पुलिस जांच का दायरा बढ़ाते हुए भगवान बदरीनाथ के ”कुबेर के खजाने” तक पहुंच गई है। पुलिस ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) से पिछले तीन वर्षों का रिकॉर्ड तलब किया है। जांच में नकदी के साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोना, चांदी, हीरे, माणिक और अन्य बहुमूल्य आभूषणों का भी मिलान किया जाएगा।

मंदिर परिसर में स्थापित 26 दानपात्रों से प्राप्त नकदी और बहुमूल्य वस्तुओं की गणना के बाद उन्हें अलग-अलग सुरक्षित बॉक्स में रखकर अभिलेखों में दर्ज किया जाता है। इसे बदरीनाथ में कुबेर का खजाना कहा जाता है। इसी रिकॉर्ड की अब बारीकी से जांच होगी।
एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस ने वित्तीय अभिलेखों के मिलान के लिए एक विशेषज्ञ लेखाकार भी बदरीनाथ भेजा है। वह मंदिर के खजाने में दर्ज नकदी, सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य सामग्री का रिकॉर्ड से मिलान करेगा।

पुलिस को नहीं मिली कस्टडी रिमांड

बदरीनाथ चढ़ावे की जांच में जुटी पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए न्यायालय को आवेदन किया था, मगर पुलिस को रिमांड नहीं मिल पाई है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है।


Spread the love
और पढ़े  मिसाल: 14 किलोमीटर पैदल चलकर 99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, दसवीं बार टेका मत्था
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग: बारिश से 3 जगह हाईवे बंद, ट्रक फंसा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मलबा हटाने में जुटीं मशीनें

    Spread the love

    Spread the loveलगातार बारिश के बीच सोमवार सुबह जिले में तीन स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित हो गए। सिरोहबगड़ में मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया,…


    Spread the love

    देहरादून- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले CM धामी: कहा- पूर्वोत्तर की तर्ज पर उत्तराखंड को मिले ऊर्जा परियोजनाओं में वित्तीय सहायता

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उत्तराखंड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम व पिटकुल…


    Spread the love