विकास नगर- पाइप में फंसा छह साल का बच्चा: बारिश के दौरान खेल रहा था मासूम, जेसीबी से तोड़कर निकाला गया शव

Spread the love

त्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ की खादर बस्ती में शनिवार को एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

जेसीबी से पाइप तोड़कर निकाला बाहर

जानकारी के अनुसार, नवाबगढ़ की खादर बस्ती निवासी अरमान (6 वर्ष) शनिवार को हो रही बारिश के बीच घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नाली के लिए डाले गए 10 इंच के संकरे पाइप में फंस गया। उसके साथ खेल रहे एक अन्य बच्चे ने तुरंत भागकर अरमान के परिजनों और आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में जेसीबी मशीन बुलाई गई और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पाइप को तोड़कर मासूम अरमान को बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत उप जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग पर अड़े लोग
मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि हाल ही में बनी नई सड़क का ढाल बेहद तीव्र (ढलान वाला) बनाया गया है, जिसके कारण बारिश में नाली में पानी का बहाव अचानक बहुत तेज हो गया और बच्चा उसमें बहकर पाइप में समा गया। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- हाईकोर्ट ने खारिज की नौटियाल की याचिका, बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपी को झटका

 

 

परिवार ने किया पोस्टमार्टम से इनकार
गमगीन परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए विकासनगर के सीओ विवेक कुटियाल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इस पूरी घटना की सघन जांच कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग: बारिश से 3 जगह हाईवे बंद, ट्रक फंसा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मलबा हटाने में जुटीं मशीनें

    Spread the love

    Spread the loveलगातार बारिश के बीच सोमवार सुबह जिले में तीन स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित हो गए। सिरोहबगड़ में मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया,…


    Spread the love

    देहरादून- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले CM धामी: कहा- पूर्वोत्तर की तर्ज पर उत्तराखंड को मिले ऊर्जा परियोजनाओं में वित्तीय सहायता

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उत्तराखंड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम व पिटकुल…


    Spread the love