उजड़ गए परिवार: हरिद्वार में आसमान से गिरी मौत, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों ने तोड़ा दम

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर ही हो गई दोनों की मौत
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को दोनों ग्रामीण रोजाना की तरह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इससे पहले कि दोनों ग्रामीण संभल पाते, तेज गर्जना के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का बयान
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की जान गई है। प्रशासन द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने और नियमानुसार आगे की वित्तीय सहायता व अन्य अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  हरिद्वार: अभी जेल में ही रहेगी उर्मिला सनावर, जमानत के आदेश को डीजे कोर्ट में दी चुनौती, 7 को होगी सुनवाई
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…