हल्द्वानी: बेस अस्पताल की इमरजेंसी बनी अखाड़ा, डॉक्टर और मरीजों के सामने युवकों के दो गुटों में चले लात-घूंसे

कानून व्यवस्था को धता बताते हुए हल्द्वानी के बेस अस्पताल की इमरजेंसी उस वक्त जंग का मैदान बन गई, जब इलाज कराने पहुंचे घायल युवक व उसके साथियों पर छह से अधिक युवकों ने हमला बोल दिया। डॉक्टरों, तीमारदारों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में मारपीट होते रही। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर युवक भाग गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वैलेजली लॉज और राजपुरा के किशोरों के बीच शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ठंडी सड़क सुभाषनगर क्षेत्र में मारपीट हो गई। इसमें वैलेजली लॉज निवासी नाबालिग घायल हो गया। उसके साथी इलाज के लिए उसे बेस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में उपचार चल ही रहा था कि विरोधी पक्ष के युवक वहां आ धमके और घायल को लाने वाले उसके साथियों पर टूट पड़े। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलते। इससे काफी देर तक अस्पताल में हंगामा होता रहा। इस दौरान पुलिस एक अपराधी का मेडिकल कराने आई थी।

अफरा-तफरी के बीच पुलिसकर्मी, कई तीमारदार मरीजों के साथ जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। अस्पताल में तैनात पीआरडी जवान भी युवकों की गुंडई के आगे लाचार नजर आए। हालांकि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग गए। वहीं, घायल नाबालिग को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया कि पिछले कुछ दिनों से युवकों के दो गुटों में विवाद चल रहा है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

और पढ़े  चारधाम यात्रा का दूसरा चरण: केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत, नहीं बढ़ेगा हेली सेवा का किराया

 

एक युवक मेडिकल कराने आया था, तभी कुछ युवकों ने इमरजेंसी में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग गए।मनोज कुमार तिवारी, पीएमएस बेस अस्पताल

 

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हमलावर युवकों को चिह्नित किया जा रहा है। इस तरह की गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल घटना की तहरीर नहीं मिली है।
-अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…