चार दिन बाद झमाझम बरसे बदरा; गर्मी से मिली राहत, देहरादून और कुमाऊं के कई जिलों में यलो अलर्ट

Spread the love

चार दिनों तक गर्मी और उमस झेलने के बाद देहरादून में मौसम ने अचानक करवट ली। पहले शहर के कुछ इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश हुई, जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर जलभराव और यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।

मौसम विभाग ने देहरादून के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। अलर्ट के बाद कई क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। दिनभर गर्मी से परेशान लोग शाम को मिली राहत से खुश नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Spread the love
और पढ़े  निधन: आर्थिक तंगी के चलते भंडारे वाले बाबा के परिजन नहीं पहुंच सके हरिद्वार, पुलिस ने दी अंतिम विदाई
  • Related Posts

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    2026 हरेला पर्व: उत्तराखंड में लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, 6 लाख पौधे लगाएगी BJP

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा…


    Spread the love