देहरादून- विक्रम शर्मा हत्याकांड, फरार 5 आरोपियों पर दो-दो लाख का इनाम, झारखंड के रहने वाले हैं सभी वांछित

डालनवाला क्षेत्र के सिल्वर सिटी में हुए चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर उत्तराखंड पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने सभी पांच वांछित आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस को उम्मीद है कि इनामी राशि बढ़ने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी।

मामला 13 फरवरी को डालनवाला थाना क्षेत्र के सिल्वर सिटी में हुई विक्रम शर्मा की हत्या से जुड़ा है। इस संबंध में कोतवाली डालनवाला में प्राथमिकी दर्ज है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक लाख रुपये के इनामी आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पांच अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जो अब तक फरार हैं।

डीजीपी दीपम सेठ के आदेश पर जिन आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है, उनमें आकाश कुमार प्रसाद निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर, जितेंद्र कुमार साहू निवासी मांगो, पूर्वी सिंहभूम, अंकित कुमार वर्मा उर्फ अंकित वर्मा निवासी लोहरदगा, आशुतोष कुमार सिंह निवासी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर तथा विशाल सिंह निवासी गाराबासा, बागबेड़ा, जमशेदपुर शामिल हैं। सभी आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और विभिन्न राज्यों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया है।
और पढ़े  दिवाली से पहले उजड़ी खुशियां: एक ही परिवार के तीन समेत 4 लोगों की मौत, कार काटकर निकाले शव
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…