डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

डीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक वाहन चालक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात दूनाकोट मार्ग पर कफलवा बैंड के पास वाहन से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक युवक को सड़क किनारे खून से लतपथ पड़ा देखा। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान हुनेरा निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान (37) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसे में प्रथम दृष्टया उसकी हत्या हुई है। इस आशंका के चलते पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

बेटे की मौत पर मां ने कोतवाली पहुंचकर एक वाहन चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। मृतका की मां ने कहा कि उसका बेटा घर से डीडीहाट बाजार आया था। शाम के समय वह वाहन चालक के साथ घर के लिए रवाना हुआ लेकिन रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।
युवक का सड़क किनारे शव मिला। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मां की तहरीर पर एक वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। -उमेश मलिक, सीओ, डीडीहाट
और पढ़े  हरिद्वार - खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस
  • Related Posts

    देहरादून: पत्नी से मारपीट, तीन तलाक…बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला

    पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट और उत्पीड़न के साथ तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने उसके पति फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को तहरीर…

    उत्तराखंड: दोस्तों के साथ गोवा निकला था दीपक, रेलवे पटरी पर मिला लहूलुहान शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस

    दोस्तों के साथ गोवा जाने के लिए निकले 35 वर्षीय दीपक नैथवाल की रेलवे पटरी पर लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से मौत…