उत्तराखंड: राहुल गांधी के दौरे पर CM धामी ने कसा तंज, कहा- चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

Spread the love

रिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के समय आना जाना लगा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक कांग्रेस की सरकार के समय होता था, हमारी सरकार में नहीं होता।

राहुल गांधी के आगामी प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस जहां तैयारियों में जुटी है तो भाजपा तंज कस रही है। राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय आना जाना तो लगा रहता है।

 

सीएम धामी ने कहा कि पेपर लीक तो कांग्रेस सरकार के समय भी होता था लेकिन ये हमारी सरकार में तो हुआ नहीं है। ये सवाल तो कांग्रेस को खुद से और अपने पार्टी के लोगों से पूछना चाहिए। चुनाव के समय आना जाना तो लगा रहेगा लेकिन अगर चुनाव से पहले आए होते तो गंभीरता की बात होती।

 

ऐसे में अब कांग्रेस के नेता इस चुनावी दौर में कई बार आएंगे, ऐसे में ये सामान्य बात है। 17 जुलाई को राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे देहरादून में छात्रों की गूंज सम्मेलन में शामिल होंगे।

 


Spread the love
और पढ़े  PM Modi- लाभार्थियों के घर में जलेगा आशीर्वाद का दीया, BJP 17 से चलाएगी सेवा संकल्प कार्यक्रम
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love