उत्तरकाशी- स्यानाचट्टी में भूस्खलन क्षेत्र ने फिर डराया, DM जायजा लेने पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

गातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को हाईवे पर यातायात जल्द बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर करने और सभी जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को राहत, बचाव और पुनर्बहाली के कार्य पूरी संवेदनशीलता और तेजी से करने को कहा।

सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

 

डीएम ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वैकल्पिक पैदल मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में रस्सियां, सोलर लाइट और अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

 

सिंचाई विभाग की ओर से यमुना नदी पर चल रहे चैनलाइजेशन कार्यों का भी डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के प्रवाह को सुचारु बनाए रखने, गढ़गाड़ क्षेत्र में मलबा हटाने का अभियान तेज करने और चैनलाइजेशन कार्य में मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहा है और राहत, सुरक्षा तथा यातायात बहाली के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरे किए जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की: 17 हजार रुपये और वीडियो बनाने के विवाद में दोस्तों ने की थी कपिल की हत्या, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love