हरिद्वार- चिराग पासवान- गंगा स्नान कर की पूजा, कहा- राममंदिर चढ़ावा चोरी के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Spread the love

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हरिद्वार पहुंचे। यहां वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना की।

उन्होंने राम मंदिर पर बात करते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्ष राजनीति छोड़ जांच में करने की अपील भी की।
पासवान ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद निंदनीय, शर्मनाक और आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि जांच में छोटा या बड़ा अधिकारी या पदाधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मिसाल कायम की जाएगी।

चिराग ने विपक्ष से भी इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े तथ्य, साक्ष्य या कोई महत्वपूर्ण जानकारी है तो उसे जांच एजेंसी या एसआईटी के सामने रखा जाना चाहिए। पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी धर्मस्थल से जुड़े भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- चीनी और सरसों के बाद अब प्याज के दाम में आया भारी उछाल, दोगुना हुआ महंगा
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love