दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना 5 जुलाई को बाहरी रिंग रोड पर जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास फुट ओवर ब्रिज के निकट हुई। एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।







