मंगोलपुरी में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा भाई घायल, परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप

Spread the love

दिल्ली में राज पार्क पुलिस स्टेशन के मंगोलपुरी इलाके में दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। चार से पांच आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि जब वह संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंचीं तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। पत्नी के अनुसार, अचानक कोई पीछे से आया और उनके पति पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले उनकी ननद और देवर को भी चाकू मारा गया था। तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो आज उनके पति जीवित होते।
परिजनों का आरोप
मृतक के भाई मुकेश ने घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी अचानक उनके पीछे आ गए और उन्हें चाकू मार दिया। जब उनका भाई बचाने आया तो उसके सीने में चाकू घोंप दिया गया। मुकेश ने बताया कि एक साल पहले भी उनकी बहन को चाकू मारा गया था। उस घटना के बारे में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Spread the love
और पढ़े  PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की किताब का किया विमोचन,भावुक हुए प्रधानमंत्री
  • Related Posts

    Market Update: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 278 अंक टूटा, निफ्टी 77450 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 57.65 अंक…


    Spread the love

    सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।…


    Spread the love