नैनीताल के रामनगर के सांवल्दे स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में शनिवार देर रात पुलिस ने देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 52 पुरुष और एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को पकड़ा है। इस दौरान रिजॉर्ट का महाप्रबंधक भाग गया। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। 52 लोगों के साथ ही रिजॉर्ट के जीएम के खिलाफ पॉक्सो, देह व्यापार समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
52 आरोपियों समेत रिजॉर्ट के जीएम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। छापे के बाद भागे जीएम की तलाश की जा रही है। देह व्यापार के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। – मंजुनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल








