खतरा : हालात बदलते देर नहीं लगी, 8 दिन में दिल्ली पहुंची यलो श्रेणी में, बजी रात्रि कर्फ्यू की घंटी….

Spread the love

बीते आठ दिन में कोरोना ने राजधानी को ग्रीन से यलो स्थिति में ला दिया है, जिसके चलते दिल्ली रात्रि कर्फ्यू लगने की स्थिति में पहुंच गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के बनाए ग्रेप नियम के अनुसार येलो स्थिति में आने पर रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाना चाहिए। जानकारी मिली है कि सरकार एक-दो दिन में इस पर फैसला ले सकती है।

आंकड़ों के अनुसार, 18 से 25 दिसंबर के बीच राजधानी में 1058 लोग कोरोना संक्रमित मिले और इस दौरान चार मरीजों की मौत हो गई। शनिवार को एक हजार सैंपल की जांच में चार संक्रमित भी दर्ज हुए हैं। यह सभी आंकड़े ग्रेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रेप के पहले लेवल तक पहुंचने की शर्तों को पूरा कर रहे हैं। दिल्ली येलो इसलिए भी हुई है कि ग्रेप को चार रंगों में दर्शाया गया है। हर रंग के लिए एक अलग एक्शन प्लान और उसकी शर्तें तय की गई हैं।
18 दिसंबर को दिल्ली में 86 लोग संक्रमित मिले थे। उस दौरान एक हजार सैंपल की जांच में केवल एक संक्रमित पाया गया, लेकिन 25 दिसंबर को एक हजार सैंपल की जांच में चार संक्रमित मिले। इसी तरह 18 से 25 दिसंबर के बीच दैनिक कोरोना संक्रमण दर 0.13 से बढ़कर 0.43 फीसदी तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान छिपाने की शर्त पर कहा कि ग्रेप के पहले लेवल पर दिल्ली पहुंच चुकी है। इसके बारे में विभाग को भी संज्ञान है। इस स्थिति में रात्रि कर्फ्यू लगाया जाता है। अभी इस पर कोई विचार नहीं लिया गया है। जल्द ही इस बाबत फैसला लिया जाएगा। विभागीय सूत्रों से पता चला है कि सोमवार को दिल्ली सरकार इसे लेकर फैसला ले सकती है। 

और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी ने किया नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज: बोले- युवा तन-मन से हों स्वस्थ, तभी विकसित होगा भारत

बीते 7 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया था कि ग्रेप के तहत चार अलग-अलग स्थितियों को अलग रंगों के अनुसार बनाया गया है। इसमें येलो, अंबर, ऑरेंज और रेड शामिल हैं। इन्हीं रंगों के अनुसार सरकार को कोरोना महामारी को लेकर एक्शन प्लान पर कार्य करना है। हर रंग के लिए शर्तें और एक्शन प्लान तय किया जा चुका है।


Spread the love
  • Related Posts

    आज 100 लोगों के साथ पीएम आवास जाएंगे केजरीवाल,करेंगे एक और काम

    Spread the love

    Spread the love आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर पीएम आवास तक अपने समर्थकों के साथ मार्च करेंगे। केजरीवाल और उनके साथी ई-20 पेट्रोल के विरोध…


    Spread the love

    फिर मिली दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस ने परिसर कराया खाली

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मची हुई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *