Delhi Curfew Start : दिल्ली में अब पूरी तरह सरकारी व निजी दफ्तरों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम,और शनिवार-रविवार को रहेगी सख्त पाबंदियां ।।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर ली है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डीडीएमए की बैठक को लेकर जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने बताया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का अब तक का बिहेवियर देख ज्यादा खतरे की बात नहीं लग रही है।

सिसोदिया ने बताया कि इसके बढ़ने की स्पीड को हम नियंत्रित कर सकेंगे उतना ही अच्छा होगा। इसके लिए हमने डीडीएम की बैठक में फैसला किया है कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा।

दूसरा ये कि दिल्ली में जो भी सरकारी दफ्तर हैं, वहां जरूरी काम को छोड़कर सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। निजी कंपनियों में 50 प्रतिशत स्टाफ ही काम करेंगे।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि बसों और मेट्रो में 50 प्रतिशत सीट क्षमता होने के चलते लंबी लाइनें लग रही थीं जिससे ओमिक्रॉन के सुपर स्प्रेड होने का खतरा वहां से बढ़ गया था। इसी के चलते फैसला लिया गया है कि बसें और मेट्रो अब पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी।

और पढ़े  भारतीय रेल: आज और कल कई ट्रेनें रद्द, कई बदले मार्ग से चलेंगी; लंबी दूरी के अलावा लोकल गाड़ियां भी प्रभावित
  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…