अयोध्या- नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय नए भवन में स्थापित

 

 

नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय नए भवन में स्थापित हो गया है। गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समारोह पूर्वक नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार, उपसभापति संतोष सिंह के साथ वैदिक रीति रिवाज से पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर पार्षदों की स्थानीय सभागार में बैठक भी हुई, जिसमें महापौर ने पार्षदों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्टेट स्मार्ट सिटी योजना के तहत भवन निर्माण की संपूर्ण धनराशि नगर निगम को उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से जोनल कार्यालय अयोध्या धाम का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। इसमें कर्मचारियों को बैठने में सुविधा होगी। आगंतुकों को भी अपनी बारी आने का इंतजार करते समय बैठने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। कर्मचारियों के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए हैं, जिससे नगर वासियों को संबंधित पटल को ढूंढने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।
नगर आयुक्त ने बताया कि 11.19 करोड़ रुपये की लागत से नए जोनल कार्यालय का निर्माण कराया गया है। आसिफबाग में निर्मित इस भवन का निर्माण 22 नवंबर 2023 को शुरू हुआ था, जिसका लोकार्पण 19 जून 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित समारोह में किया था।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि इस मौके पर भाजपा पार्षद दल के नेता बृजेंद्र सिंह, पूर्व उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद अनिल सिंह, अंकित त्रिपाठी मनीष कुमार, अनिकेत यादव, लुल्लुर यादव, अभय श्रीवास्तव, दीपकुमार गुप्त, सुनील यादव, हरिश्चंद्र अग्रहरि, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, जगतनरायन यादव, अजय पांडेय, महेंद्र शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र के अलावा अधिकारियों में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेन्द्र नाथ, भारत भार्गव, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त आदि मौजूद थे।

और पढ़े  मेरठ का सौरभ हत्याकांड: जिला जज की अदालत ने मुस्कान-साहिल को दोषी माना, 14 अक्तूबर को सुनाई जाएगी सजा
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…