अयोध्या- जिला न्यायाधीश, डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

Spread the love

 

 

जिला न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार देर शाम जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुधांशु शेखर उपाध्याय, जेल अधीक्षक मुकेश कुमार पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव श्रीमती स्वर्ण माला सिंह तथा जेलर श्रीमती अंजली वर्मा भी मौजूद रहीं।अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों, चिकित्सालय, रसोईघर, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई।निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन के उच्च मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


Spread the love
और पढ़े  रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम की घोषणा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी का एलान
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love