अयोध्या-  51 वृद्ध व दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, ब्लॉक प्रमुख बोले- गरीब सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा

 

 

विकास खंड तारुन के हैदरगंज क्षेत्र स्थित मनउपुर गांव में बुधवार को आयोजित समारोह में 51 वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। ट्राई साइकिल मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही।
समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख शिवेंद्र सिंह ने कहा कि निस्वार्थ भाव से गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि गरीब सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है, इसलिए समाज के सक्षम लोगों को दीन-दुखियों की मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन गौरव दुबे ने किया। आयोजनकर्ता युवा समाजसेवी दिव्यांश सिंह ‘दिब्बू’ ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता महेंद्र मिश्रा, गिरिजेश सिंह, कुंवर सिंह, संदीप सिंह, हरीश सेन, बुलेट सिंह और दीपू मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। लाभार्थियों में गिरिजा, जयकली, प्रेमा, आसाराम पाल, शिव सहाय सहित 51 वृद्ध एवं दिव्यांगजन शामिल रहे। कार्यक्रम में शिशिर सिंह, देवांग देव सिंह, राहुल यादव, आशीष तिवारी, त्रिभुवनदास, अमन देव सिंह समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…