Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, दो की मौत और एक घायल, ताजिया देखकर लौट रहे थे, झांसी रेफर

उरई जिले के कोटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौरंग भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला गणेशगंज निवासी बरकत (22), सौरभ खान (23) तथा मोहल्ला तालपुरा निवासी अरबाज शाह (20) के अवसर पर उरई में ताजिया और छड़ देखने गए थे।

तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे
देर रात करीब दो बजे तीनों एक ही बाइक से वापस कोटरा लौट रहे थे। एट रोड पर कोटरा की ओर से आ रहे मौरंग से भरे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

घायल झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
बरकत और सौरभ खान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अरबाज शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। मुहर्रम के मातमी माहौल के बीच हुई इस घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन
  • Related Posts

    सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल

    सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर…

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…