West Asia- मार्को रुबियो का बयान- ‘ईरान से बातचीत में खाड़ी देशों के हितों की रक्षा करेगा अमेरिका’

ईरान में स्कूल पर किसने मिसाइल हमला किया, स्पष्ट नहीं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में अमेरिका की भूमिका पर सवाल पर कहा कि उस समय पूरे इलाके में मिसाइलें चल रही थीं, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसका था। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस हमले में 73 लड़के, 47 लड़कियां, 26 शिक्षक और कई अन्य लोग मारे गए थे। ट्रंप ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि यह अमेरिकी मिसाइल थी।

03:41 AM, 25-Jun-2026

West Asia LIVE: ‘ईरान से बातचीत में खाड़ी देशों के हितों की रक्षा करेगा अमेरिका’, मार्को रुबियो का बयान

अमेरिका ने ईरान के साथ बातचीत के दौरान खाड़ी देशों के हितों की रक्षा का वादा किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन अपने खाड़ी सहयोगियों के हितों को सुरक्षित रखेगा। यह बातचीत पश्चिम एशिया में संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर ईरान के साथ की जा रही है। रुबियो इस समय क्षेत्र के दौरे पर हैं, ताकि खाड़ी देशों को भरोसा दिलाया जा सके।

युद्ध के दौरान तेहरान ने इन खाड़ी देशों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया था। इसके साथ ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था, जिससे तेल और गैस की आपूर्ति भी रुक गई थी। ईरान ने युद्ध के बाद और अधिक आत्मविश्वास दिखाया है। उसने कहा है कि वह इस अहम जलमार्ग पर अपना नियंत्रण नहीं छोड़ेगा। ईरान ने अमेरिका के साथ हुए शुरुआती समझौते को अमेरिका की हार तक कहा है।

और पढ़े  नेपाल बाढ़ में 389 की मौत, 290 भारतीय लापता, भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

कुवैत सिटी की यात्रा के दौरान मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका और खाड़ी देश इस पूरे मुद्दे पर एक ही विचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और खाड़ी देश ईरान के साथ स्थायी समाधान को लेकर एक ही दिशा में काम करेंगे।

  • Related Posts

    SIR: उत्तराखंड-हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख, जानें कहां कितना बदला शेड्यूल

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों…

    नेपाल त्रासदी: लोग पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार? श्मशान स्थलों पर भारी भीड़

    नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुए विनाश को एक हफ्ता बीत चुका है। ऐसे में लापता लोगों के परिजनों की आस भी अब टूट रही है। यही वजह…