अयोध्या- विश्व योग दिवस पर मातृशक्ति का शक्ति प्रदर्शन, स्वस्थ और संस्कारित समाज निर्माण का लिया संकल्प

Spread the love

 

 

 विश्व योग दिवस के अवसर पर विश्व मांगल्य सभा अयोध्या द्वारा गुलाबबाड़ी मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम में मातृशक्ति का उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ता बहनों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, आत्मबल और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने नियमित योग करने तथा परिवार और समाज को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य परंपरा है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और जब महिलाएं स्वस्थ एवं सशक्त होंगी तभी परिवार, समाज और राष्ट्र भी मजबूत बनेगा। विधायक ने विश्व मांगल्य सभा द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि योग तनाव, अनियमित जीवनशैली और विभिन्न बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना था।
विश्व मांगल्य सभा की पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन निरंतर मातृशक्ति के उत्थान, संस्कार संवर्धन और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। योग दिवस के इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में स्वास्थ्य चेतना फैलाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर संयोजिका डॉ. माधुरी दुबे, सम्पर्क प्रमुख श्रीमती विनीता पाण्डेय, नगर सचिव निधि शुक्ला, नगर उपसचिव वैभवी दुबे, सदाचार सभा संयोजिका शालिनी पाठक, बाल सभा संयोजिका प्रतिमा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, परिवार के प्रत्येक सदस्य को योग से जोड़ने तथा स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। योग, स्वास्थ्य और नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन अयोध्या में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

और पढ़े  हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Weather- कल से पूरे UP में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। बुधवार अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश में कमी बनी रहने के…


    Spread the love