अयोध्या- अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

 

 

 आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध शुरू हो गया है। सनातन रक्षक संघ के तत्वावधान में संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी अयोध्या के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए उनके अयोध्या आगमन पर आपत्ति जताई सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का प्रस्तावित अयोध्या दौरा केवल राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा प्रकरण पर एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट अभी लंबित है, ऐसे में केजरीवाल का अयोध्या आगमन राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आस्था और श्रद्धा का केंद्र है तथा इसे राजनीतिक मंच के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल अयोध्या आते हैं तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उनका विरोध करेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अयोध्या की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ऐसे लोगों के आगमन पर विचार किया जाए जिन पर भगवान श्रीराम और राम मंदिर के प्रति नकारात्मक रुख अपनाने के आरोप लगते रहे हैं संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा 26 जून को अयोध्या आने की बात कही गई है, जिसके मद्देनजर यह ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने प्रशासन से कानून-व्यवस्था और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की इस दौरान तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश महाराज, लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश महाराज सहित कई संत-महंत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  अयोध्या- संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर अयोध्या में निकाली गई भव्य कलश वंदन यात्रा, मोहबरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Weather- कल से पूरे UP में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। बुधवार अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश में कमी बनी रहने के…


    Spread the love