X ठप: भारत समेत कई देशों में हजारों यूजर्स परेशान, नहीं लोड हो रहा प्लेटफॉर्म

शहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में एक बड़ी आउटेज देखने को मिल रही है। इसके चलते यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत में भी कई यूजर्स ने एक्स के ठीक से काम न करने की शिकायत कर रहे हैं। इंटरनेट पर वेबसाइट्स के काम करने पर नजर रखने वाली मशहूर साइट डाउनडिटेक्टर पर आउटेज की शिकायतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

कई देशों में यूजर्स की आ रही शिकायतें

डाउनडिटेक्टर पर कई देशों के यूजर्स ने लगातार शिकायतें की हैं। अगर अमेरिका की बात करें तो स्थानीय समयानुसार सुबह के 10:25 तक 35 हजार से ज्यादा लोगों ने शिकायतें दर्ज की हैं। वहीं भारत में स्थानीय समयानुसार शाम 7:44 तक 1,400 यूजर्स ने एक्स डाउन होने की शिकायत की। फ्रांस में स्थानीय समयानुसार 4:35 तक 3,500 से ज्यादा यूजर्स ने एक्स डाउन होने की शिकायत की।

एप में किस चीज की आ रही है दिक्कत?

अगर वेबसाइट डाउन होने की आकड़ों पर नजर रखने वाली डाउनडिटेक्टर वेबसाइट की मानें तो सबसे ज्यादा यूजर्स ने एप में दिक्कतों का सामना किया। साथ ही फीड और टाइमलाइन के साथ भी दिक्कतें आ रही हैं। अगर वेबसाइट की बात करें तो ये तुलनात्मक रूप से एप से कम है। लेकिन यूजर्स यहां भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

और पढ़े  ऑपरेशन सिंदूर के बाद आईएसआई ने बदला जासूसी पैटर्न- सोलर कैमरों से सेना पर नजर, पाकिस्तान पहुंच रही लाइव फीड?
  • Related Posts

    SIR: उत्तराखंड-हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख, जानें कहां कितना बदला शेड्यूल

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों…

    नेपाल त्रासदी: लोग पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार? श्मशान स्थलों पर भारी भीड़

    नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुए विनाश को एक हफ्ता बीत चुका है। ऐसे में लापता लोगों के परिजनों की आस भी अब टूट रही है। यही वजह…