आम आदमी पार्टी के नेता अजय कोठियाल पहुंचे दिल्ली, मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी स्कूल का करेंगे भ्रमण.

Spread the love

आम आदमी पार्टी के नेता अजय कोठियाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए विपक्षी दलों को निमंत्रण दिया है। मंगलवार को कोठियाल दिल्ली जाकर स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक का भ्रमण करेंगे। कोठियाल ने विपक्षी दलों को निमंत्रण दिया कि हमारे साथ दिल्ली चलिए और देखिए कैसे केजरीवाल सरकार ने वहां के सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं। आप काम करने वाली पार्टी है। जो कहती है वह करके दिखाती है।

कोठियाल ने जारी बयान में कहा कि 21 दिसंबर को दिल्ली जा रहे हैं। जहां विनोदनगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय में दौरा करेंगे। दोपहर को मोहल्ला क्लीनिक देखने जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनने के बाद कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। शिक्षा, स्वास्थ्य, मोहल्ला क्लीनिक, फ्लाई ओवर के निर्माण में एक मॉडल तैयार किया है। 

उत्तराखंड को बने हुए 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं। लेकिन इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यहां कांग्रेस और भाजपा प्रदेश के संसाधनों को लूटने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं किया। प्रदेश के युवाओं के सामने पलायन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पहाड़ की जवानी और पानी आज पहाड़ के काम नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को पूरा करने के लिए नीयत साफ होनी चाहिए। लेकिन उत्तराखंड में दोनों ही दलों की नीयत में खोट है। दिल्ली मॉडल पर सवाल खड़ा करने के बजाय भाजपा और कांग्रेस के नेता दिल्ली चल कर सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक देखे तो बेहतर होगा।

और पढ़े  नहीं आई माहवारी तो अस्पताल पहुंची किशोरी, जांच रिपोर्ट ने डॉक्टरों को भी चौंकाया,जानें...

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *