उत्तरप्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रटौल के खैला गांव में मनीषा (26) की उसके पति राहुल ने शनिवार दोपहर फरसे से गर्दन और कमर पर वार करके हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंकने या दबाने के लिए बोरे में भर लिया। जब बोरा नहीं उठा तो पुलिस को फोन करके खुद ही पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया।
खैला गांव का राहुल नौ साल पहले हरिद्वार की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वहां पर उसका मनीषा निवासी बिजनौर के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया, जो वहां किराये पर रहती थी। दोनों ने आठ साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली और वहां से गांव आ गए। कुछ दिन बाद ही राहुल और मनीषा बोपुरा जिला गाजियाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे, जहां राहुल ऑटो चलाता था।
पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि बोपुरा में रहने के दौरान मनीषा किसी के संपर्क में आ गई थी। चार साल पहले वह, उसे और उसकी बेटी अनन्या उर्फ मिष्ठी को छोड़कर बंगलूरु चली गई। वह तब अपने साथ बेटे कविश को ले ले गई थी। दो साल बाद यहां वापस आई और कई दिन रहने के बाद वापस चली गई। दो साल बाद बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए शुक्रवार को मनीषा फिर से बंगलूरु से खेला गांव आ गई।
वह रविवार को बंगलूरु वापस जाने की तैयारी कर रही थी। शनिवार को पति राहुल व पत्नी मनीषा के बीच बेटी को साथ ले जाने को लेकर झगड़ा हो गया। पति उसे बेटी को लेकर जाने के लिए मना करता रहा और मनीषा बेटी को ले जाने की जिद पर अड़ी रही।







