पूर्व BJP MLA सुरेश राठौर को तीन दिन बाद मिली जमानत, अंकिता भंडारी मामले में वीडियो की थी वायरल

Spread the love

अंकिता भंडारी से जुड़े प्रकरण में भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का नाम उछालने के मामले में जेल गए भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को राहत मिल गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान धनराशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

अदालत में दायर जमानत प्रार्थनापत्र में बचाव पक्ष ने कहा कि सुरेश राठौर के खिलाफ थाना डालनवाला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बचाव पक्ष का तर्क था कि मामले में पहले उन्हें नोटिस देकर जांच में शामिल किया जा रहा था और गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस अभिलेखों और दोनों पक्षों की दलीलों का परीक्षण किया।

 

कोर्ट ने पाया कि आरोपी को पहले नोटिस दिया गया था और वह जांच में सहयोग कर रहा था। साथ ही अदालत ने यह भी माना कि बाद में जो धारा जोड़ी गई, वह जमानती प्रकृति की है। इन तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुरेश राठौर की जमानत याचिका मंजूर कर ली।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: अब साल में 2 बार होगा खिलाड़ियों का पीएसटी, हर शनिवार पोर्टल से दो घंटे का आभासी प्रशिक्षण
  • Related Posts

    हरिद्वार – क्रिकेट मैच के बाद सड़क पर टकराव, घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार कनखल क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बीच सड़क हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी…


    Spread the love

    देहरादून: एक क्लिक, 4400 श्रमिकों को वितरित की गई 11 करोड़ रुपये, CM धामी ने डीबीटी से खातों में भेजी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की…


    Spread the love