देहरादून- पुलिस का छापा: अमेरिकी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार, डॉलर और डेढ़ लाख रुपये बरामद

राजपुर क्षेत्र में बड़े स्तर पर संचालित अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक विदेशी नागरिक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1.52 लाख रुपये से अधिक की नकदी, 41 अमेरिकी डॉलर, ताश की गड्डियां, डाइस और जुए में इस्तेमाल होने वाली चिप्स बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि राजपुर क्षेत्र में हेलिपैड के पास स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में थाना राजपुर और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम राजपुर क्षेत्र में क्रिस ज्योति स्कूल जाने वाले मार्ग पर स्थित निजी मकान में छापा मारा।

 

कार्रवाई के दौरान मकान के एक कमरे में चार अलग-अलग टेबलों पर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अमेरिका के ओरेगन निवासी एक नागरिक भी शामिल है जो वर्तमान में तिब्बतन कॉलोनी में रह रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस, 118 चिप्स, 1 लाख 52 हजार 870 रुपये नकद तथा 41 अमेरिकी डॉलर बरामद किए। पुलिस के अनुसार यह पूरा सामान जुए के खेल में इस्तेमाल किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में तेनजिंग निमा, तेनजिन छोगे, पेमा वन्सु, फूखु सिरिगं, सिरीगं फुसंको, तेनजिगं, तासी दाण्डो (अमेरिकी नागरिक), ढिले फुर्सत, श्रृंग धुन्धो, योटीन जासू, धारगिल, धुन्डुप तथा गैलसिगं शामिल हैं। अधिकांश आरोपी तिब्बतन कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड SIR: आपके वोट पर हुई फर्जी आपत्ति तो दर्ज करा सकते हैं प्राथमिकी, आयोग ने खोला विकल्प

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि जुए का यह कारोबार कब से संचालित किया जा रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…