रुद्रप्रयाग- उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन, मंदिर समिति को दान दिए 10 करोड़

Spread the love

द्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को दस करोड़ रुपये का दान भी दिया।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी सुबह पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की।

 

बदरी-केदारनाथ दर्शन कर मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को दस करोड़ रुपये के दो चेक भेंट किए। इनमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए पांच करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम के लिए पांच करोड़ रुपये दिए।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया।

Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- पुलिस की लापरवाही के चलते युवक ने दे दी जान, क्या एसआई राजेश जोशी पर होगी कार्रवाई, जानें मामला?
  • Related Posts

    देहरादून- चुनावी पिच पर छोटी टीम को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी कर सकती हैं पीसीसी की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए छोटी टीम को बड़ी जिम्मेदारी देगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से नई कार्यकारिणी के लिए भेजी गई नामों की सूची के…


    Spread the love

    देहरादून- जंगल की आग की हो चुकीं 575 घटनाएं, वन महकमा 30 तक देखेगा हालात, फिर फायर सीजन पर लेगा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveवन महकमे का फायर सीजन पुरानी व्यवस्था के तहत 15 जून को पूरा हो जाता है पर वनाग्नि के दृष्टिगत 30 जून के बाद हालात को देखते हुए…


    Spread the love