नैनीताल- नैनीझील में उतराता मिला युवक का शव, नाव चालकों ने देखा, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास

नैनीझील के बीचोंबीच बृहस्पतिवार सुबह एक अधेड़ का शव उतराता मिला। झील में शव दिखाई देने पर नाव चालकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकालकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान बरेली निवासी अजय कुमार (47) के रूप में हुई जो दो दिन से घर से लापता थे।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह नाव चालक पर्यटकों को नौकायन करा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर झील के बीच उतराए एक शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही एसएसआई दिनेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाव चालकों की मदद से शव को बाहर निकाला। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने वायरलेस और विभागीय नेटवर्क के माध्यम से सूचना प्रसारित की।

 

जांच के दौरान पता चला कि बरेली के नीम की चढ़ाई मोहल्ला निवासी अजय कुमार मंगलवार शाम से लापता थे। फोटो और हुलिये के आधार पर नैनीताल पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अजय कुमार के रूप में की। पुलिस को मृतक की जेब से नींद की गोलियों का एक पत्ता और कुछ नकदी बरामद हुई। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि अजय कुमार लंबे समय से नशे के आदी थे और अक्सर शराब के साथ नींद की गोलियां भी लेते थे। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति में था। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, यूजेवीएनएल को झटका, लौटाएगा 48.08 करोड़ रुपये
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…